Featured Posts

Breaking

Wednesday, 18 March 2020

इंडोनिशिया से नोएडा लौटे व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव;

इंडोनिशिया से नोएडा लौटे व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव; 

पत्नी का भी सैंपल जांच के लिए भेजा गया

 दिल्ली से सटे उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्धनगर जिले में बुधवार को कोरोनावायरस से एक और शख्स संक्रमित मिला है। संक्रमित शख्स चार दिन पहले पत्नी के साथ इंडोनेशिया से घूमकर भारत लौटा है।

उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। अब नोएडा में संक्रमित व्यक्तियों की संख्या चार हो चुकी है। वहीं, उत्तर प्रदेश में अब 17 लोगों के टेस्ट पॉजिटिव आ चुके हैं।


लौटने के समय नहीं दिखे थे लक्षण

सीएमओ डॉ. अनुराग भार्गव ने बताया कि, सेक्टर-41 निवासी 26 वर्षीय युवक कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। मरीज चार दिन पूर्व इंडोनेशिया से पत्नी के साथ घूमकर आया था। देर रात रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद चिकित्सको ने उसे ग्रेटर नोएडा स्थित जिम्स हॉस्पिटल में आइसोलेशन के लिए रखा है।

 मरीज की पत्नी को भी आइसोलेट किया गया है। लौटने के समय सिर्फ युवक में ही लक्षण दिखाई दिए थे। अब पत्नी का भी सैंपल जांच के लिए भेज दिया है।

139 की रिपोर्ट निगेटिव, 59 का आना बाकी

गौतमबुद्धनगर जिले में अब तक 3 पॉजिटिव केस पूर्व में सामने आ चुके है। इसके अलावा विभाग 1400 लोगों की स्क्रीनिंग कर चुका है। 1065 लोगों को निगरानी पर रखा गया है। अब तक 201 लोगों के सैंपल लिए गए, इनमें4 पॉजिटिव हैं। 139 की रिपोर्ट निगेटिव आयी है और 59 कीरिपोर्ट आनी बाकी है।

इंडोनिशिया से नोएडा लौटे व्यक्ति का टेस्ट पॉजिटिव;
सीएम अनुराग भार्गव ने जांच के रिपोर्ट के आधार पर संक्रमण की पुष्टि की।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I