डायरेक्टर की लापरवाही से परिवार व कंपनी के कर्मचारियों में फैला संक्रमण; विदेश से लौटने की खबर छुपाई,
एफआईआर दर्ज
देश ही नहीं दुनियाभर में कोरोनावायरस का संक्रमण तेजी से फैलता जा रहा है। इस बीच नोएडा में एक कम्पनी के डायरेक्टर की घोर लापरवाही की वजह से उनका परिवार और कम्पनी के कर्मचारी संक्रमण के दायरे में आ चुके हैं।आरोप है कि सीज फायर कंपनी के प्रबंध निदेशक एक मार्च को यूके से लौटे थे। इसके बाद फिर सात मार्च को उनके स्टॉफ आफिसर लौटकर आए थे। 14, 15 व 16 मार्च को एक विदेशी आडिटर ने कंपनी का ऑडिट भी किया। घोर लापरवाही बरतते हुए उन्होंने इसकी सूचना कंपनी ने स्वास्थ्य विभाग को नहीं दी। अब उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गई है।
महामारी की जानकारी छुपाने का नतीजा यह हुआ कि इसी कंपनी व उनकी फैमिली के 13 लोगों तक यह संक्रमण फैल गया। स्वास्थ्य विभाग से ये छुपाने के कारण जिलाधिकारी ने दिए एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
मुख्य चिकित्साधिकारी के मुताबिक एक निदेशक डेनमार्क की यात्रा पर गए थे। जब वह यात्रा से वापस लौटे तो उनके घर पर कुल दस लोग थे। उन सभी लोगों का कोरोना टेस्ट कराया गया जिसमें डायरेक्टर, उनकी मां और भतीजी का रिपोर्ट पॉजिटिव आयी। इन तीनों को इंफेक्शन की वजह से ऐसा हुआ।
उन्होंने बताया कि यह समझना पड़ेगा कि सोशल डिस्टेंसिंग और हैंड सैनिटेशन में ठीक से सावधानी बरती जाएग। यदि ऐसा किया जाता है तो सीज फायर कंपनी में संक्रमण इतना नहीं फैलता। सभी लोगों से अपील है कि यदि आपके घर के आसपास कोई विदेश से आता है तो इसकी सूचना स्वास्थ्य विभाग को तुरंत दें।
अब तक 23 मरीजों की पुष्टि
दरअसल जिले में अब तक 23 मरीजों में कोरोनावायरस की पुष्टि हो चुकी है। इन सभी मरीजों को जिम्स ग्रेटर नोएडा में आइसोलेट किया गया है। इनके परिवार वालों की भी सैंपल लिए जा रहे हैं। सभी सोसाइटी व सेक्टर को 48 घंटे के लिए सील कर दिया गया है , ताकि संक्रमण को रोका जा सके।सीएमओ डॉ अनुराग भार्गव ने बताया पॉजिटिव मरीजों की हिस्ट्री के आधार पर सामने आए लोगों पर निगरानी रखी जा रही है के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमों को मौके लिए रवाना कर दिया गया है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment