Featured Posts

Breaking

Sunday, 8 March 2020

काशी में महिलाओं ने फूंका कोरोनावायरस का प्रतीक माॅडल;

काशी में महिलाओं ने फूंका कोरोनावायरस का प्रतीक माॅडल; 

बोलीं- चाइनीज सामान का बहिष्कार करें

 विश्व महिला दिवस के अवसर पर रविवार को वाराणसी में महिलाओं ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार का संकल्प लिया। साथ ही दुनिया में आतंक फैला रहे कोरोनावायरस के प्रतीकात्मक मॉडल को आग के हवाले किया गया।

दरअसल, रविवार को विशाल भारत संस्थान द्वारा लमही इंद्रेशनगर स्थित सुभाष भवन में महिला कचहरी का आयोजन हुआ। कचहरी की जज अर्चना भारतवंशी ने मामले की सुनवाई की। महिलाओं ने चीन के सामानों और उससे होने वाले नुकसान पर चर्चा की। मुस्लिम महिला फाउंडेशन की नेशनल सदर नाजनीन अंसारी ने प्रस्ताव रखा कि चीन के हर सामान का बहिष्कार किया जाए।



बीएचयू की सहायक प्रोफेसर डॉ. मृदुला जायसवाल ने कहा- चीन ने बड़ी चालाकी से भारतीयों के लिए मौत का सामान भेजा है और उसे हर भारतीय अपना पैसा खर्चकर खरीदता है।चाइनीज मंझा गला काट देता है और हजारों लोगों की मौत चाइनीज मंझे से होती है।

चाइना के मोबाइल की बैटरी और चार्जर कभी भी फट कर लोगों को घायल कर देता है। चाइना के प्लास्टिक के सामानों से केमिकल निकलता है जो लोगों को धीमी जहर देता है। चाइना का कोई ऐसा सामान नहीं जो बीमारी या मौत न बांटता हो।

महिला कचहरी की सदस्य नजमा परवीन ने कहा कि कोरोना वायरस चालाक चाइना का ही इजाद है और वह खुद भी इसी जाल में फंस गया है। कोरोना से बचने के लिए दाल-भात खाएं, नमस्ते या जय हिन्द करें और चाइना का कोई सामान इस्तेमाल न करने की शपथ लें।

महिला कचहरी की सदस्याओं ने कोरोना वायरस का प्रतीक मॉडल बनाकर जज अर्चना भारतवंशी के सामने पेश किया। जनता की वकील खुशी भारतवंशी ने जज के सामने तर्क दिया कि कोरोना वायरस ने हजारों लोगों की जान ली है। इसकी वजह से पूरे विश्व में अफरा-तफरी का माहौल है।

इस हत्यारे को बिना मुरौवत ऐसी सजा दी जाए, जिससे ये कभी वापस न लौट पाए। जिरह के बाद जज अर्चना भारतवंशी ने फैसला सुनाया कि करोड़ों लोगों में डर पैदा करने वाले इस वायरस को जीने का कोई अधिकार नहीं है, इसलिए इसे अग्नि में जलाकर मृत्यु दण्ड दिया जाय, ताकि यह कभी वापस न आ पाए।

साथ ही चीन के लोगों को भी सावधान किया जाता है कि वे कच्चे मांस, मछली, जानवरों को न खाएं।जज के फैसले के बाद महिला सदस्यों ने कोरोना वायरस को अग्नि में जलाकर खत्म कर दिया।

साथ ही चीनी सामानों को भी आग के हवाले कर दिया गया।विशाल भारत संस्थान के संस्थापक अध्यक्ष डॉ. राजीव श्रीवास्तव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कोरोना के आतंक से देश को मुक्त रखा है। उन्होंने तीव्र गति से तैयारी कर कोरोना को मात दी है।

काशी में महिलाओं ने फूंका कोरोनावायरस का प्रतीक माॅडल;
कोरोनावायरस के मॉडल को जलाया गया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I