Featured Posts

Breaking

Tuesday, 31 March 2020

झांसी की सीमाएं सील,

झांसी की सीमाएं सील, 

1065 गांवों में पहुंचने के लिए पैदल निकले 1 लाख से ज्यादा मजदूर

भूख की विभीषिका से जंग लड़ते हुए 1 लाख से ज्यादा मजदूर झांसी के1065 गांवों के लिए पैदल ही रवाना हो गए हैं। जिले की सीमाएं सील होने के कारण कोई खेतों के रास्ते तो कोई रेल की पटरियों से होते ही अपने गांवों के लिए चल दिया है।

यह वे मजदूर हैं जो देश के तमाम महानगरों में अपनी राेजीरोटी के लिए संघर्ष करते हैं।

मध्य प्रदेश-उत्तर प्रदेश बॉर्डर सील होने के बाद भी मंगलवार को झांसी में लॉकडाउन फेल नजर आया। कोरोना का संक्रमण कम्युनिटी लेवल पर न पहुंचे, इसके लिएलॉकडाउन लागू कराने की जिम्मेदारी डीएम-एसपी पर दी गई है,लेकिन झांसी में प्रशासन लॉकडाउन लागू कराने मेंफेल नजर आया।

डीएमआंद्रे वामसी ने कहा- बॉर्डर सील पूरी तरह से सील है। आवाजाही रोकने का भी दावा किया गया। कहा- सिर्फ इमरजेंसी वाहनों को अंदर आने की इजाजत है। लेकिन, जनपद के अंदर से लाखों की संख्या में मजदूर गुजर गए।

यूपी और एमपी बॉर्डर पर जिला प्रशासन ने मजदूरों को ट्रकों में भर दिया और कहा कि इन्हें उनके गंतव्य तक पहुंचा दिया जाए। ट्रक वाले पुलिस के डर से मजदूरों को बैठा तो रहे थे, लेकिन वहां से कुछ ही दूरी पर उतार कर चले जाते थे। ये सिलसिला पूरे दिन और रात में भी चलता है।

एमपी बॉर्डर से लेकर शहर की सीमा तक पैदल चलने वाले मजदूरों की लंबी-लंबी कतारें लगी हुई थी। चंडीगढ़, गुड़गांव, हरियाणा, नोएडा और दिल्ली से आने वाले इन मजदूरों की महिलाएं सिर पर सामान की बोरी और गोद में मासूम बच्चों को लिए नजर आ रही थीं। पिता भी भारी सामानों का बोझ लादे हुए नजर आ रहे थे।

कोई बच्चा अपने दादा की पीठ में चिपका था तो कोई अपनी दादी से पानी मांग रहा था। जब ये मजदूर चलते चलते थक जाते थे तो तेज धूप में कहीं छाया का सहारा लेकर थोड़ी देर आराम कर लेते थे।

पांच तहसील क्षेत्रों में हैं 1065 गांव

तहसीलगांव
गरौठा152
झांसी142
मऊरानीपुर403
मोंठ218
टहरौली150



झांसी में रोड किनारे बैठे दूसरे राज्यों से आए लोग।
ट्रकों से अपने जिलों को रवाना हुए लोग।
झांसी की सीमाएं सील,
Jhansi Coronavirus Outbreak Live | Uttar Pradesh (UP) Jhansi Coronavirus Lockdown (Curfew) Latest Today News, Coronavirus COVID-19 Cases In Uttar Pradesh (UP) Jhansi Live Updates
Jhansi Coronavirus Outbreak Live | Uttar Pradesh (UP) Jhansi Coronavirus Lockdown (Curfew) Latest Today News, Coronavirus COVID-19 Cases In Uttar Pradesh (UP) Jhansi Live Updates


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I