Featured Posts

Breaking

Sunday, 29 March 2020

4 साल में स्पोर्ट्स व्यूअरशिप 90% बढ़ी,

4 साल में स्पोर्ट्स व्यूअरशिप 90% बढ़ी, 

2900 करोड़ मिनट देखा गया भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच

पिछले चार साल में देश में स्पोर्ट्स व्यूअरशिप 90% तक बढ़ गई। इसमें लाइव क्रिकेट 58% व्यूअरशिप के साथ टॉप पर रहा। ब्राॅडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) की रिपोर्ट के अनुसार, भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच 2900 करोड़ मिनट देखा गया। यह 2016-2019 के बीच सबसे ज्यादा देखा गया क्रिकेट मैच रहा।

बार्क की रिपोर्ट के मुताबिक, क्रिकेट के अलावा कबड्‌डी, रेसलिंग और फुटबॉल को सबसे ज्यादा व्यूज मिले। कुल व्यूअरशिप 85% रही। 70% ग्रामीण लोगों ने कबड्‌डी जबकि 52% शहरी लोगों ने रेसलिंग के मुकाबले देखे। फुटबॉल के 50% से ज्यादा दर्शक केरल, असम, सिक्किम, प. बंगाल के रहे।
  • 200 करोड़ मिनट देखा गया भारत का पहला पिंक बॉल टेस्ट, 4.3 करोड़ व्यूअरशिप मिली।
  • 42.4 करोड़ लोगों ने आईपीएल मैच लाइव देखे, यह टीवी देखने वाले लोगों का 51% है।
  • 50.9 करोड़ लोगों ने टीवी पर क्रिकेट वर्ल्ड कप देखा, 20 लाख सेकंड एडवरटाइज दिखाए गए।
4 साल में स्पोर्ट्स व्यूअरशिप 90% बढ़ी,
भारत-पाकिस्तान वर्ल्ड कप मैच 2016-2019 के बीच सबसे ज्यादा देखा गया क्रिकेट मैच रहा।

https://ift.tt/3auIMDX

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I