Featured Posts

Breaking

Monday, 30 March 2020

कोविड-19 हेल्पलाइन पर युवक ने फोन कर मांगे समोसे व पान,

कोविड-19 हेल्पलाइन पर युवक ने फोन कर मांगे समोसे व पान, 

डीएम से भिजवाए और फिर नाली साफ कराई

लॉकडाउन में जनता की मदद के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम को कुछ लोग मनोरंजन का जरिया बनाए हुए हैं। कोई घर में राशन होने के बाद भी कुछ न होने की बात कह रहा है तो कोई फोन कर पिज्जा ऑर्डर कर रहा है तो कोई समोसा।

ऐसा ही मामला रामपुर में सामने आया। यहां डीएम रामपुर को फोन कर समोसा मांगने वाले पर प्रशासन ने सख्ती दिखाते हुए सफाई की जिम्मेदारी सौंप दी है। दंड के तौर पर उनसे नालियों व सड़कों की सफाई कराई जा रही है।

दरअसल, लॉकडाउन के दौरान लोगों को किसी तरह की दिक्कत न हो, उनकी शिकायतों के लिए प्रशासन ने कंट्रोल रूम बनाए हैं। कंट्रोल रूम में 10 से ज्यादा लाइनों के जरिए लोगों की शिकायतों का निस्तारण किया जा रहा है।

मगर कुछ लोग कंट्रोल रूम की सेवाओं का माखौल उड़ाने में लगे हैं। लोग यहां पर फोन कर पिज्जा, समोसा और यहां तक की डिस्प्रिन की गोली मंगवाने का ऑर्डर कर रहे हैं। जिससे कंट्रोल रूम संचालकों के साथ ही अफसरों की भी मुश्किल बढ़ रही है। चेतावनी के बाद भी कोई सुधार न होने पर प्रशासन ने सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

कंट्रोल रूम में चार समोसे ऑर्डर करने वाले एक युवक को पूछताछ के बाद उसके घर के पास नाली साफ कराने पर लगाया गया। बाद में अफसरों ने उसे सख्त चेतावनी देते हुए छोड़ दिया।

इसके अलावा पिज्जा ऑर्डर करने वाले युवक की पहचान करते हुए उससे नाली साफ कराई गई। प्रशासन की ओर से जारी किए गए वॉट्सऐप नंबर पर टिक टॉक का मजाकिया वीडियो भेजने वाले युवक की भी पहचान की गई है। उससे भी सफाई कराई गई।

प्रशासन की इस कार्रवाई से खलबली मच गई है।डीएम आंजनेय कुमार सिंह ने कहा-हमने कंट्रोल रूम जनपदवासियों की सेवा और समस्या के समाधान के लिए बनाया है। यहां कॉल सेंटर की तर्ज पर हमारे कर्मचारी लगे हुए हैं।

लेकिन कुछ लोग इसका मजाक उड़ा रहे हैं। ऐसे लोगों कोई कई बार समझाया भी लेकिन अब कार्रवाई शुरू कर दी है। स्वार क्षेत्र में बार बार एक युवक समोसे मंगवा रहा था। उससे नाली की सफाई कराई है।

कोविड-19 हेल्पलाइन पर युवक ने फोन कर मांगे समोसे व पान,
हेल्पलाइन का मजाक उड़ाने वाले युवक से लिया गया स्वच्छता का काम।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I