आज रक्षामंत्री राजनाथ सिंह करेंगे कई रक्षा उत्पादों की लांचिंग;
गोमती रिवर फ्रंट पर अपनी ताकत दिखाएगी भारतीय सेना
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 11वें डिफेंस एक्सपो-2020 का आयोजन चल रहा है। बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसका उद्घाटन किया। यहां वृंदावन योजना के सेक्टर 15 में 43 हजार वर्गमीटर में फैले मैदान में हथियारों की दृष्टि से एशिया का सबसे बड़ा बाजार सजाया गया है। इसकी थीम डिजिटल ट्रांसफार्मेशन ऑफ डिफेंस रखी गई है।आज यहां सात सेमिनार होंगे। जिसमें भारत की सामरिक शक्ति को बढ़ाने के साथ दुनिया के लिए रक्षा उत्पादों के निर्यातक बनने पर चर्चा की जाएगी।
डिफेंस एक्सपो में आज ये प्रमुख कार्यक्रम-
- 09 बजे से: बिजनेस विजिटर के लिए शो
- 10 से 01:50 बजे तक- एमडीएल के द्वारा डिजिटल ट्रांसफार्मेशन इन डिजाइन एंड कंसट्रक्शन इन शिप बिल्डिंग विषय पर सेमिनार
- 10:30 से 12:30 बजे तक- रक्षामंत्री राजनाथ सिंह व सीएम योगी आदित्यनाथ के द्वारा रक्षा उत्पादों की लांचिंग। इसे बंधन समारोह नाम दिया गया है।
- 10:30 से 01:30 तक- वृंदावन के सेमिनार हॉल एक में भारत व कोरिया के बीच डिफेंस एक्पोर्टस पर सेमिनार।
- 11 से 01 बजे तक- गोमती रिवर फ्रंट पर लाइव डेमो।
- 11:30 से 03:50 बजे तक- वृंदावन स्थित कॉफ्रेंस हॉल में कंप्यूटर विजन और एयर इंडिया व डिफेंस एप्लीकेशंस पर सेमिनार।
- 02:15 से 05:30 बजे तक- गोमती रिवर फ्रंट पर लाइव डेमो।
- 02:30 से 05:30 बजे तक- वृंदावन में सेमिनार एक, दो व तीन में एचएएल, एफआईसीसीआई और डीजीक्यूए की ओर से सेमिनार।
- 03 से 04:30 बजे तक- वृंदावन में सेना का लाइव प्रदर्शन।
50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की खुली राह
5 से 9 फरवरी तक चलने वाले डिफेंस एक्सपो में 70 देशों की रक्षा उपकरण बनाने वालीं 172 और भारत की 857 कंपनियां अपने कौशल व सामरिक शक्ति का प्रदर्शन कर रही हैं। यहां वृंदावन में एशिया का सबसे बड़ा हथियारों का मेला लगाया गया है।एक्सपो में रक्षा उत्पादन क्षेत्र में कानपुर के एक उद्यमी को अमेरिकी कंपनी ने करार का वादा किया है। कानपुर की कंपनी एयरक्राफ्ट अरेस्टर बैरियर का निर्माण करती है। उत्तर प्रदेश सरकार की तरफ से अलग-अलग कम्पनियों से 23 एमओयू पर हस्ताक्षर किए जाने की योजना पर काम शुरू हो गया है।
इससे 50 हजार करोड़ रुपए के निवेश की राह खुलेगी। सरकार की योजना सफल हुई तो 3 लाख से अधिक नौकरियों के सृजित होंगी। 8-9 फरवरी को इसे आम जनता के लिए खोला जाएगा। आम लोगों को भारत की बढ़ती सैन्य ताकत देखने को मिलेगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment