Featured Posts

Breaking

Thursday, 6 February 2020

युवाओं में दिख रहा राफेल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज,

युवाओं में दिख रहा राफेल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज, 

इन खास जगहों पर भी लग रही सबसे ज्यादा भीड़

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पहली बार रक्षा का बाजार सजा है। यहांदेश ही नहीं दुनियाभर से कई तरह के जंगी और आधुनिक हथियारों की प्रदर्शनी लगी हुई है।

 जिन चीजों को लोग पहले केवल टेलीविजन में ही देख पाते थे,उन्हें करीब से देखने का मौका पाकर युवा वर्ग खासा उत्साहित है। एक्सपो को दूसरे दिन आम लोगों के लिए खोल दिया गया है। लोग अपने पसंदीदा चीजों के साथ सेल्फी लेते दिखायी दे रहे हैं।


मोदी ने कहा- भारत केवल एक बाजार ही नहीं, पूरे विश्व के लिए बड़ा अवसर भी है, डिफेंस एक्सपो दुनिया का भारत के प्रति विश्वास दिखाता है



डिफेन्स एक्सपो 2020 में राफेल वाली टीशर्ट खरीदने वाले और बनारसी साड़ी के साथ सेल्फी पॉइंट पर लोगों की भीड़ देखने वाली है। डिफेंस एक्सपो के एक्सविशन के हॉल 7 में राफेल, टीशर्ट और चाभी के गुच्छे खरीद रहे हैं। एक्सपो के इस हाल में आने वाले लोग सबसे ज्यादा राफेल, अर्जुन टैंक और आर्मी के जवानों के साथ सेल्फ़ी ले रहे हैं। डिफेंस एक्सपो 2020 लिखे स्थान पर लोग सेल्फ़ी रहे हैं।

राफेल स्टीकर की टीशर्ट, आर्मी बैच देख रहे लोग:

एक्सपो के एक्सविशन में राफेल की टीशर्ट, चाभी का गुच्छा लोग रहे हैं। वहीं आर्मी बैच के स्टीकर लोग रहे हैं। बीते दो दिनों में सबसे करीब एक हजार राफेल स्टीकर की टीशर्ट लोगों ने खरीदी हैं। बनारसी साड़ी और चिकन की साड़ी खरीदने वाले ज्यादा है।

राफेल के साथ फोटो का क्रेज:

देश में राफेल लड़ाकू विमान के साथ सेल्फी खिंचवाने वालों में क्रेज दिखाई पड़ा है। लोग राफेल के साथ सेल्फी लेने वालों में बड़े से लेकर छोटे भी शामिल है। इस प्रदर्शनी में आने वाले राफेल कैसे हैं और इनकी मारक क्षमता कितनी, इसकी जानकरी लेते हुए देखे जा सकते हैं।

सेल्फ़ी लेने के लिए लोगों में क्रेज:

सिख रेजीमेंट के जवानों की गतका टीम भी अभ्यास कर रही है। लोगों को सैन्‍य जीवन का अहसास करने के लिए कई प्‍वाइंट बनाए गए हैं। यहां पर लोग सेल्‍फी भी ले सकेंगे।

टैंक पर चढ़कर सेल्फी लेते लोग

प्रदर्शनी में टैंक पर लोग चढ़कर फ़ोटो खिंचाने वाले ज्यादा दिख रहे हैं। जैसे अर्जुन टैंक, धनुष, ब्रम्होस मिसाइल जैसी हथियारों और लोगों की भीड़ दिख रही हैं।

युवाओं में दिख रहा राफेल के साथ सेल्फी लेने का क्रेज,
एक्सपो के लोगों केपास फोटो खिंचवाते लोग।
एक्सपो में मौजूद टैंक के सामने फोटो लेते हुए लोग काफी उत्साहित नजर आए।
टैंक पर चढ़ने और उसमें बैठने की होड़ लोगों के बीच लगी रही।
राफेल विमान के साथ सेल्फी लेता एक युवक।
बंकर के सामने तैनात सैन्यकर्मियों के साथ फोटों खिंचवाती महिला।
एक्सपो में ऐसे टी शर्ट भी बिक रहे हैं जिनपर रॉफेल का का चिन्ह बना हुआ है। यहां काफी संख्या में लोग खरीददारी के लिए पहुंच रहे हैं।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I