Featured Posts

Breaking

Thursday, 6 February 2020

बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती का प्रसिद्ध मंदिर डेन महामंकोल अनिश्चितकाल के लिए बंद;


बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती का प्रसिद्ध मंदिर डेन महामंकोल अनिश्चितकाल के लिए बंद; 

बोर्ड पर लिखी प्रार्थना

कोरोनावायरस का असर उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में स्थित बौद्ध धर्म केडेन महामंकोल मंदिर पर देखने को मिल रहा है। चीन में बढ़ते कोरोनावायरस के संक्रमण के चलते मंदिर को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया गया है। मंदिर के बाहर बोर्ड लगाया गया है। जिस पर लिखा है-महामंगलजय धम्म भूमि के दर्शन को अनिश्चितकाल तक के लिए बंद किया जाता है। जब इस वायरस की परिस्थिति में सुधार होगा, तभी सबका जीवन सुरक्षित रहेगा।

कोरोनावायरस के असर को कम करने का फॉर्मूला, वजन के मुताबिक पिएं मौसमी जूस और नारियल पानी, 3 दिन में दिखता है असर


अंतरराष्ट्रीय पर्यटन बौद्ध तपोस्थली श्रावस्ती हमेशा विदेशी पर्यटकों से गुलजार रहती है। यहां हर वर्ष तकरीबन 2 से 3 लाख विदेशी पर्यटक आते रहते हैं। जिनमें चीन, जापान, थाईलैंड, श्रीलंका, म्यामार, कोरिया आदि देशों के विदेशी पर्यटक शामिल रहते हैं। मगर इस समय जोरों से फैल रहे कोरोना वायरस की दहशत को देखते हुए बौद्ध तपोस्थली अब उतनी गुलजार नहीं दिख रही है। इसका कोरोनावायरस बताया जा रहा है।

कोरोनावायरस में सुधार के बाद मंदिर को पुनः खोल दिया जाएगा। इसके साथ ही कोरोनावायरस के संक्रमण से बचाव के लिए मठ मंदिरों और होटलों की निगरानी भी की जा रही है। एहतियात के तौर पर लोगों को मास्क लगाने की भी सलाह दी जा रही है।

 एसडीएम इकौना राजेश मिश्रा ने बताया- बौद्ध स्थली श्रावस्ती में डेन महामंकोल एक विदेशी संस्था द्वारा बनवाया हुआ मंदिर है। एहतियातनउन्होंने मंदिर को बंद किया है। यहां में बड़ी संख्या में विदेशी पर्यटक आते हैं। जिले में अभी कोरोनावायरस की कोई शिकायत नहीं मिली है।


बुद्ध की तपोस्थली श्रावस्ती का प्रसिद्ध मंदिर डेन महामंकोल अनिश्चितकाल के लिए बंद;
श्रावस्ती में स्थित भगवान बुद्ध का मंदिर।
नोटिस बोर्ड पर लिखी सूचना।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I