Featured Posts

Breaking

Sunday, 9 February 2020

पीएम मोदी के सूर्य नमस्कार पर अखिलेश यादव का तंज- अच्छा होता एक बेरोजगार के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते?

पीएम मोदी के सूर्य नमस्कार पर अखिलेश यादव का तंज- 

अच्छा होता एक बेरोजगार के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते?

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पीएम मोदी के सूर्य नमस्कार वाले बयान पर तंज कसा है। अखिलेश ने कहा है कि एक बेरोजगार युवा के पिता के लिए भी प्रधानमंत्री कोई आसन बता देते तो अच्छा होता। उन्होंने कहा कि दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक हार होगी।



अखिलेश ने बाराबंकी में पत्रकारों से बातचीत करते हुए यह बातें कही। उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने भाजपा की नफरत भरी राजनीति को नकार दिया है।

कई राज्यों में मुंह की खा चुकी भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के चुनाव में खाता भी नहीं खोल पाएगी और आम आदमी पार्टी के अरविंद केजरीवाल की एक बार फिर से मुख्यमंत्री के तौर पर ताजपोशी होगी।

भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है - अखिलेश

पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। कई राज्यों में भाजपा चारों खाने चित्त हो चुकी है और अब दिल्ली की बारी है जहां उनकी करारी हार होगी। अरविंद केजरीवाल एक बार फिर से मुख्यमंत्री बनेंगे।

बस्ती जिले का नाम बदलने की अटकलों के बीच सपा मुखिया ने कहा कि यह सरकार केवल नाम बदलने में माहिर है। अगर किसी को नाम बदलवा ना हो तो वह मुझे दरख्वास्त दे दे। समाजवादी पार्टी के नेता और कार्यकर्ता जनता को भाजपा की असलियत समझाएंगे। जनता को अच्छी एंबुलेंस चाहिए, अच्छी सुविधा चाहिए, किसानों को उनकी पैदावार का उचित मूल्य मिलना चाहिए।

बजट सत्र के दौरान मोदी ने सदन में दिया था बयान

बजट सत्र के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति के अभिभाषण पर लाए गए धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा के दौरान कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को निशाने पर लिया। पीएम मोदी ने राहुल के हमले का सदन में जवाब देते हुए कहा कि अब मैं सूर्य नमस्कार की संख्या बढ़ा दूंगा, सूर्य नमस्कार करके पीठ मजबूत करूंगा।

दरअसल, राहुल गांधी ने बुधवार को एक चुनावी रैली में पीएम मोदी पर तीखा हमला बोला था। उन्होंने कहा था कि जो मौजूदा हालात हैं, उसे देखकर कहा जा सकता है कि छह महीने में पीएम को युवा डंडे मारेंगे।
पीएम मोदी के सूर्य नमस्कार पर अखिलेश यादव का तंज-  अच्छा होता एक बेरोजगार के पिता के लिए भी कोई आसन बता देते?
सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I