आर्थिक मंदी को लेकर भाजपा सांसद का अजीबोगरीब बयान,
मंदी होती तो लोग कोट-जैकेट नहीं, धोती-कुर्ता पहनते
उत्तर प्रदेश के बलिया लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने देश में मंदी नहीं होने का जिक्र करते हुए एक अजीबोगरीब उदाहरण दिया है। वीरेंद्र सिंह का मानना है कि देश में कोई मंदी नहीं है क्योंकि लोग पारंपरिक कु्र्ता और धोती के बदले कोट और जैकेट पहन रहे हैं।मुनव्वर राणा की बेटी के बयान पर भाजपा सांसद ने कहा- भारत में कुछ भी बोलने की आजादी, दम घुट रहा है तो पाकिस्तान चली जाओ
उन्होंने आगे कहा, 'मैं आप लोगों को सूचित करना चाहता हूं कि ये वो देश है, जहां 6.5 लाख गांव भी हैं। यहां सिर्फ दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े शहर ही नहीं हैं। महात्मा गांधी, डॉक्टर हेडगेवार, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और जयप्रकाश नारायण ने ग्रामीणों में विश्वास दिखाया था और देश को आजादी दिलाने में मदद की थी।'
देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर है विपक्ष
विपक्षी दल लगातार देश की बिगड़ती अर्थव्यवस्था को लेकर सरकार पर हमलावर हैं। गिरती जीडीपी दर, बेरोजगारी, मंदी समेत कई आर्थिक मुद्दों का जिक्र करते हुए विपक्षी पार्टियों ने मोदी सरकार पर देश को बदहाली की ओर ले जाने के आरोप लगाए हैं। सरकार विपक्ष के आरोपों को नकार रही है। उनका कहना है कि देश में मंदी नहीं है. भारत फिलहाल सुस्ती के दौर से गुजर रहा हैsource https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment