Featured Posts

Breaking

Sunday, 9 February 2020

कार्तिक त्यागी के प्रदर्शन से खुश हैं पिता,

कार्तिक त्यागी के प्रदर्शन से खुश हैं पिता, 

कहा- उसे भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं

 कार्तिक त्यागी ने अंडर-19 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन से पिता योगेंद्र त्यागी को खुश कर दिया है। उन्होंने भास्कर से बातचीत में कहा- मैं उसे भारतीय टीम के लिए खेलते हुए देखना चाहता हूं। आईपीएल में वह राजस्थान की तरफ से खेलते हुए भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेगा। उम्र के साथ कार्तिक में परिपक्वता आएगी और खेल में भी और निखार होगा।

सवाल: कार्तिक त्यागी से अब आपकी क्या उम्मीदें हैं?
योगेंद्र: हमारा सोचना है- अंडर-19 वर्ल्ड कप के बाद वह आईपीएल में भी अच्छा प्रदर्शन करें। अंडर-19 में जूनियर लोग खेलते हैं, जब आईपीएल में कार्तिक खेलेगा तो राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ियों के साथ प्रदर्शन करेगा। अच्छा खेलेगा यही उम्मीद करता हूं।
सवाल: आपको कार्तिक में सबसे अच्छी बात क्या लगती है?
योगेंद्र: कार्तिक में सबसे अच्छी बात यह है कि वह मेहनती-जुनूनी बहुत हैं। वह किसी काम को ठानता है वह करने के लिए पूरी ताकत लगा देता हैं।
सवाल: ऐसा कोई सुधार जो आप कार्तिक में देखना चाहते हैं?
योगेंद्र: सुधार तो उम्र के साथ आते हैं। जैसे-जैसे बचपना जाएगा वैसे-वैसे सुधार आएगा। कुछ दिन पहले उसने फ़ोन पर बताया किसी ने 150 की स्पीड में गेंद फेंक करो। तब हमने भी कहा और उसके कोच ने भी कहां अपने ही स्टैंड पर गेंद फेंको, उसमें बदलाव मत करना।
सवाल: इस साल अक्टूबर में टी-20 वर्ल्ड कप होना है। आपको लगता है कि उन्हें मौका मिल सकता है?
योगेंद्र: क्यों नहीं हो सकता हैं, क्रिकेट में कोई भी बात की गारंटी नहीं, जो खेलेगा उसका परफॉर्मेंस उसको आगे ले जाएगा। अगर मेरे बेटा अच्छा खेलेगा तो उसका सेलेक्शन हो सकता हैं जब सचिन तेंदुलकर 16 साल की उम्र में क्रिकेट खेल सकते हैं, तब हमारा बेटा भी खेल सकता हैं।
सवाल: आपका ऐसा कोई सपना जो अब तक कार्तिक ने पूरा नहीं किया हो?
योगेंद्र: मेरा जो सपना था उससे ज्यादा कार्तिक पूरा कर रहा हैं, उम्र के साथ सपने पूरा होता हैं। इसलिए मैं कोई ऐसा सपना नहीं देखना चाहता हूं न देखा हूं, जिसको लेकर वह सोच में आए।
सवाल: कार्तिक की तुलना आप दुनिया के किस गेंदबाज से करते हैं?
योगेंद्र: तुलना किसी की किसी से नहीं की जा सकती है, न ही कोई किसी के तरह हो सकता हैं। इसलिए मैं तुलना नहीं करना चाहता हूँ। मैं चाहता हूँ मेरा बेटा अपने तरीके से खेले और वह किसी को कॉपी न करें
कार्तिक त्यागी के प्रदर्शन से खुश हैं पिता,
आईपीएल में राजस्थान की टीम ने कार्तिक त्यागी को 1.3 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I