परीक्षा देने जा रहे दो बाइक सवारों की आमने-सामने हुई भिडंत; हादसे में 2 की मौत,
3 लोगों की हालत नाजुक
जिले में शनिवार को अयाना थानाक्षेत्र में मुरादगंज-अयाना रोड पर दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान दो लोगों ने दम तोड़ दिया।वहीं हादसे में घायल तीन अन्य को गंभीर हालत में सीएचसी अयाना में भर्ती कराया गया था, जहां से डॉक्टरों ने तीनों को सैफई रेफर कर दिया है।
जैसे ही दोनों की बाइकें गांव जसंतपुर के पास स्थित पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय के सामने पहुंची तभी उनमें आमने-सामने भिड़ंत हो गई। जिसमें सभी लोग बुरी तरह सेघायल हो गए। आनन फानन में लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।
पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना की जानकारी पर सीओ अजीतमल कमलेश पांडेय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। घटना के चलते दोनों छात्राओं व छात्र की परीक्षा छूट गई
source https://www.bhaskai.com

No comments:
Post a Comment