गांव के पास ही चारपाई पर बंधा मिला महिला का जला हुआ शव, पास में ही बरामद हुए कारतूस के खोखे
उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के गजरौला शिव गांव के पास एक महिला का जला हुआ शव एक चारपाई से बंधा मिला है। वहीं पास से 3 खाली कारतूस भी मिली है जिससे लग रहा है कि महिला को जलाने से पहले गोली मारी गई होगी।
महिला के शव को ग्रामीणों ने बरामद किया है, जो कि गांव से थोड़ी ही दूर पर पड़ा हुआ था। पुलिस का कहना है कि शव का डीएनए सैंपल लिया जा रहा है। जांच के बाद ही महिला की पहचान हो सकेगी।
पूरा मामला बिजनौर थानां कोतवाली शहर कर गजरौला शिव का है। वहां शुक्रवारदेर शाम झलरा रोड पर एक आम के बाग में चारपाई पर जली हुई एकमहिला की लाश मिली है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और महिला की पहचान करने में जुट गई है।
शव को देखकर जतायी जा रही दुष्कर्म की आशंका
शव देख कर आशंका जताई जा रही है की महिला के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को चारपाई से बांध कर आग लगाकर आरोपी मौके से फरार हो गए। महिला की अभी तक पहचान नही हो सकी है। वंही पुलिस को मौके से एक खोखा और एक कारतूस भी मिला है।वरिष्ठ पुलिस अधिकारी लक्ष्मी निवास मिश्रा ने बताया कि हम शव की पहचान के लिए डीएनए सैंपल ले रहे हैं। इसकी जांच करायी जाएगी।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment