'शाहीन बाग' की तर्ज पर वाराणसी में धरने पर बैठीं महिलाएं
बच्चे भी थे उनके साथ, पुलिस ने 6 को हिरासत में लिया
नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में गुरुवार को वाराणसी में तमाम महिलाएं अपने बच्चों के साथ मुस्लिम बाहुल्य बेनियाबाग में दरी बिछाकर तिरंगे के साथ धरने पर बैठ गईं। महिलाओं के साथ उनके बच्चे भी थे।मौके पर पहुंची पुलिस ने धारा 144 का हवाला देकर महिलाओं को मौके से हटाया है। छह लोगों को हिरासत में भी लिया गया है। बेनियाबाग में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात है। खुद एसएसपी भी मौके पर पहुंचे हैं।
इसकी जानकारी होने पर मौके पर पहुंची फोर्स ने मुस्लिम महिलाओं को वहां से उठा दिया।मुस्लिम बाहुल्य इलाका होने की वजह से लोगों की भीड़ मौके पर बढ़ने लगी। कई थानों की फोर्स को मौके पर बुला लिया गया है।
मुस्लिम महिलाओं का कहना है कि सीएए हम लोगों को स्वीकार नहीं है। ये मुस्लिम विरोधी कानून है। मुस्लिम महिलाओं ने अपना नाम तक नहीं बताया। उनका कहना है कि दिल्ली में महिलाएं बच्चे संघर्ष कर रहे हैं। भाजपा सरकार देश में मुस्लिमों को रहने नहीं देना चाहती है।
चेतगंज सीओ अनिल कुमार ने बताया कि धरने की कोई भी परमीशन नहीं लिया गया था। माहौल को खराब करने की कोशिश की गई है। कुछ लोगों को चिन्हित किया गया है। 6 लोग हिरासत में है। कार्रवाई जरुर होगी।
source https://www.bha
No comments:
Post a Comment