Featured Posts

Breaking

Thursday, 30 January 2020

देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारा जाएगा,

देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारा जाएगा, 


जब चाहें एएमयू का नाम हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे: राज्यमंत्री रघुराज सिंह

उत्तर प्रदेश भूमि एवं संनिर्माण कर्मकार परामर्श दात्री समिति के अध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री ठाकुर रघुराज सिंह ने बुधवार को अलीगढ़ में विवादित बयान दिया। कहा- देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारा जाएगा।

जो भी हमारे नेतृत्व को जिंदा दफनाने की बात करेगा हम उसको घर सहित जिंदा दफना देंगे। पुलिस फोर्स को आदेश है कि ऐसे लोगों का तत्काल मुठभेड़ में मार दिया जाए। इन लोगों ने बहुत गुंडागर्दी कर ली है।



राज्यमंत्री रघुराज सिंह यहीं नहीं रुके। उन्होंने कहा- अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के गुंडों से मैं कहना चाहूंगा कि जब चाहेंगे इसका नाम हिंदुस्तान यूनिवर्सिटी कर देंगे। हिंदुस्तान में रहना है तो यहां के वासी बनकर रहोगे। विरोध करोगे तो वह यहां रह नहीं पाओगे।

दरअसल, बिजनौर से शुरु हुई गंगा यात्रा बुधवार को अलीगढ़ पहुंची थी। यहां अतरौली में राज्यमंत्री ने सभा की। जिसमें उन्होंने कहा- हमने तय किया है कि गोली का जवाब गोला से देंगे। आतंकवादियों ने धमकी दी थी मुझे, मैंने कह दिया कि हिंदुस्तान में आओ पहले और आमने-सामने की लड़ाई लड़ो। औकात नहीं है। गीदड़ भभकी देते रहते हो।

हिंदुस्तान में रहना है तो हिंदुस्तान का अनुसरण करना पड़ेगा। बेईमान लोगों को जो आईएसआई के एजेंट हैं वह अति कर रहे हैं। इसलिए कोई यदि यह सोचे कि हिंदुस्तान में इंशा अल्लाह, भारत तेरे टुकड़े होंगे, इंशाल्लाह इंशाल्लाह। अब नहीं हो पाएगा। इस इंशाअल्लाह को दफना दिया जाएगा।

केंद्र में नरेंद्र मोदी और प्रदेश में योगी की सरकार है। पाकिस्तान के समर्थकों को अवलिंब यहां से चले जाना चाहिए। नहीं तो उसको जेल में डाल दिया जाएगा और फांसी के तख्ते पर पहुंचा दिया जाएगा। हिंदुस्तान का खाओगे और हिंदुस्तान का विरोध करोगे। हमारे टैक्स से आप जीवित रहोगे।

हिंदुस्तान को आप गाली दोगे। वह चलेगा नहीं चलने नहीं देंगे। शर्जील गिरफ्तार हो गया और एक और होने वाला है। इनको देशद्रोही कानून के अंतर्गत फांसी के फंदे पर लटकाया जाएगा। इस देश की बस फूंकोगे। रेल फूंकोगे। सारा खर्चा आप से ले लिया जाएगा। झुकेंगे नहीं हम लोग।

यह विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। कोई सोचे कि हिंदुस्तान के टुकड़े करके इस देश में रह लेंगे। इस देश में हम हरगिज रहने नहीं देंगे। फांसी के तख्ते पर उनको चढ़ाएंगे।

देशद्रोहियों को कुत्ते की मौत मारा जाएगा,
भाजपा ने रघुराज सिंह ने अलीगढ़ में दिया विवादित बयान।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I