गणतंत्र दिवस पर पहली बार परेड में शामिल होगी महिला पीआरवी,
महिला सशक्तिकरण को लेकर पुलिस विभाग ने की पहल
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर होने वाली परेड में महिला पीआरवी को भी शामिल किया जाएगा। यह पहला मौका है जब राजधानी समेत प्रदेश के सभी जिलों में पहली बार 112 आपात सेवा की महिला पीआरवी की झलक परेड में दिखायी देगी।सूबे के पुलिस महानिदेशक ओम प्रकाश सिंह की पहल पर इस बार इसे शामिलकिया जा रहा है।
26 जनवरी की परेड के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल हुई, कल राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय मार्च पास्ट सलामी लेंगे
दिसम्बर में हुई थी महिला पीआरवी की शुरूआत
उप्र में महिलाओं के खिलाफहोने वाले अपराधों के रोकथाम के लिए पिछले साल दिसम्बर में ही महिला पीआरवी की शुरुआत की गई थी। जिलों में मौजूद पीआरवी की दस प्रतिशत महिला पीआरवी के रूप में काम कर रह हैं। महिलाओं की सुरक्षा को देखते हुए रात में महिला एस्कार्ट की भी पुलिस विभाग की ओर से व्यवस्था की गई थी।
इसका लाभ उठाने के लिए पीड़ित महिहला को 112 नंबर पर कॉल करनी होती है और उसके तत्काल बाद आसपास के इलाके में मौजूद पीआरवी पीड़िता के पास पहुंचकर उसे गंत्वय तक पहुंचाती है। पीड़िता को घर पहुंचाने के बाद उसकी कुशल क्षेम भी पूछी जाती है।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment