Featured Posts

Breaking

Saturday, 25 January 2020

बीएचयू में धर्म की शिक्षा नहीं दे पाए थे डॉ. फिरोज खान

बीएचयू में धर्म की शिक्षा नहीं दे पाए थे डॉ. फिरोज खान

 पिता को भजन गायकी ने दिलाया पद्मश्री

 पिछले साल बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय में प्रवक्ता पद पर नियुक्ति के बाद चर्चा में आए डॉ. फिरोज खान के पिता भजन गायक मुन्ना मास्टर को पद्मश्री पुरस्कार मिलेगा।

फिरोज की नियुक्ति के बाद छात्रों ने काफी विरोध किया था। छात्रों का कहना था कि नियमानुसार इस संकाय में गैर हिंदू प्रवक्ता नहीं हो सकता है। छात्रों के विरोध के चलते डॉ. फिरोज ने यहां से त्यागपत्र देकर कला संकाय में नियुक्ति ले ली थी।

जयपुर के पास बगरू के रहने वाले उनके पिता मुन्ना मास्टर (61) राम-कृष्ण भजन गायक हैं। वह अपने परिवार की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं। इन्होंने 'श्री श्याम सुरभि वंदना' नाम से एक किताब भी लिखी है। वे नमाज भी पढ़ते हैं और भजन भी गाते हैं। उन्हें संस्कृत की भी अच्छी जानकारी है। मुन्ना मास्टर गायों की भी देखभाल करते हैं।

बीएचयू में धर्म की शिक्षा नहीं दे पाए थे डॉ. फिरोज खान
Dr. Feroz Khan was not able to teach religion in BHU; Padmashri got father singing hymn


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I