महोबा में परेड के दौरान सिपाही के थ्री नॉट थ्री रायफल से अचानक से चली गोली,
टला बड़ा हादसा
उत्तर प्रदेश केमहोबा जिले में रविवार को 71वां गणतंत्र दिवस आन-बान-शान के साथ मनाया गया। पुलिस लाइन परिसर में पुलिस के जवानों ने ध्वजारोहण किया और परेड निकाली गई। इस दौरान पुलिस ने अपने शौर्य का प्रदर्शन किया। लेकिन इस दौरान थ्री नॉट थ्री रायफल डाउन करते समय एक जवान के रायफल से अचानक फायर हो गया।रायफल की दिशा खाली मैदान की तरफ थी, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। परेड के बाद सभी जवानों से रायफलें जमा करा ली गईं।
जिलाधिकारी अवधेश कुमार तिवारी द्वारा ध्वजारोहण किएजाने के उपरांत पुलिस परेड की सलामी लिए जाने का कार्यक्रम चल रहा था। इस दौरान परेड में शामिल पुलिस जवानों ने तिरंगे कीशानमें अपनी थ्री नाट थ्री राइफलों से फायर करके सलामी दी।
बाद में जब परेड अधिकारी ने जवानों को अपने शस्त्र जमीन में लाने को निर्देशित किया। तभी एक पुलिस जवान की रायफल से अचानक फायर हो गया। राइफल से चली गोली भीड़ से खाली दिशा की ओर निकल गई,वरना किसी अनहोनी से परेड का खुशनुमा माहौल बिगड़ जाता।
परेड में हुई इस घटना से मौके पर मौजूद अधिकारी सकते में आ गए। आनन फानन में सभी जवानों की रायफलें जमा करा लीगईं। परेड बंद कर सांस्कृतिक कार्यक्रम का क्रम शुरू हो गया। घटना में पुलिस की लापरवाही उजागर हुई तोकोई भी पुलिस अधिकारी इस मामले में कुछ भी बोलने से बचते नजर आए।
source https://www.bhaskar.com

No comments:
Post a Comment