Featured Posts

Breaking

Friday, 24 January 2020

बेनियाबाग में विरोध करने वाले 19 लोगों के पोस्टर जारी

बेनियाबाग में विरोध करने वाले 19 लोगों के पोस्टर जारी 

पुलिस ने 32 नामजद व 500 अज्ञात पर दर्ज किया केस

 नागरिकता संशोधन कानून व राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर के विरोध में गुरुवार को वाराणसी के बेनियाबाग में शाहीन बाग की तर्ज पर तमाम महिलाएं कांग्रेस नेत्री सृष्टि कश्यप की अगुवाई में धरना प्रदर्शन शुरू हुआ था। लेकिन पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए महिलाओं को हटा दिया था। इसी बीच पुलिस पर पथराव किया गया, जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा था। इस मामले में शुक्रवार को पुलिस ने 19 प्रदर्शनकारियों का पोस्टर जारी किया है। साथ ही 32 नामजद व 500 अज्ञात पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने छह प्रदर्शनकारियों को गिरफ्तार किया है।

मिलेगा पांच हजार का इनाम
इंस्पेक्टर चौक आशुतोष कुमार तिवारी ने बताया कि जैतपुरा के गुलाम रसूल, अबू सूफियान, अमीर सुहैल व मोहम्मद सालेह, खजुरी के गुलीसाद और मऊ निवासी वरिसर गनी को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा कांग्रेस नेत्री सृष्टि कश्यप समेत 32 नामजद व 500 अज्ञात पर आईपीसी की धारा 147, 148, 149, 188, 114, 120(बी), 332, 353 धारा और 7 सीएल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। 19 प्रदर्शनकारियों के पोस्टर जारी किए गए हैं, जिनकी सूचना देने वाले को 5 हजार का इनाम मिलेगा।

इलाके में पुलिस व पीएसी बल तैनात

एहतियातन बेनियाबाग मैदान और आसपास के क्षेत्र में पुलिस और पीएसी के जवान तैनात किए गए। माहौल सामान्य होने के बाद बेनिया, नई सड़क और दालमंडी के आसपास के क्षेत्र में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने फोर्स के साथ रूट मार्च किया था।
बेनियाबाग में विरोध करने वाले 19 लोगों के पोस्टर जारी
गुरुवार को शाहीन बाग की तर्ज पर प्रदर्शन शुरू करने का किया था प्रयास।
पुलिस द्वारा जारी पोस्टर।

source https://www.bhaskar.com 

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I