Featured Posts

Breaking

Wednesday, 29 January 2020

एंटी करप्शन टीम ने एबीएसए कार्यालय के लिपिक को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

एंटी करप्शन टीम ने एबीएसए कार्यालय के लिपिक को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा

 झांसी की एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को राठ खंड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर छापा मारा और लिपिक परमेश्वरी दयाल को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी लिपिक एक शिक्षिका से वेतनबनाने के बदले 10 हजार रुपए की डिमांड कर रहा था। टीम ने आरोपी को पुलिस के सुपुर्द कर दिया है, साथ ही जिलाधिकारी को भी इस बाबत जानकारी दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।



हमीरपुर में राठ तहसील क्षेत्र के मुस्करा खुर्द पूर्व माध्यमिक विद्यालय की अध्यापिका मनीषा त्रिपाठी ने चिकित्सकीय अवकाश का वेतन पाने के लिए बेसिक शिक्षाधिकारी व जिलाधिकारी को आवेदन किया था।

आरोप है कि लिपिक परमेश्वरी दयाल उर्फ मुन्ना बाबू ने अवकाश का वेतन जारी कराने के एवज में शिक्षिका से 15 हजार रुपए की मांग की थी। शिक्षिका के अनुरोध पर दस हजार रुपए में बात तय हुई थी। रिश्वत लेने के लिए लिपिक ने बुधवार को कार्यालय में बुलाया था।

लेकिन इससे पहले शिक्षिका ने झांसी एंटी करप्शन टीम से शिकायत कर दी। बुधवार को सात सदस्यीय टीम शिक्षिका के साथ कार्यालय पहुंची। टीम ने शिक्षिका को केमिकल लगे दस हजार रुपए दिए। जैसे ही शिक्षिका ने लिपिक को थमाए, वैसे ही टीम ने पकड़ लिया। लिपिक को कोतवाली लाया गया। जहां जैसे ही हाथ पर पानी डाला गया, लिपिक का हाथ लाल हो गया। कोतवाली में आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एंटी करप्शन टीम ने एबीएसए कार्यालय के लिपिक को 10 हजार रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा
एंटी करप्शन टीम ने लिपिक को दबोचा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I