Featured Posts

Breaking

Thursday, 5 December 2019

कपिल के शो में दिखा संजू का मजाकिया अंदाज, बोले- कृति सेनन को 309 वीं गर्लफ्रेंड बनाने तैयार हूं

कपिल के शो में दिखा संजू का मजाकिया अंदाज, बोले- कृति सेनन को 309 वीं गर्लफ्रेंड बनाने तैयार हूं

कपिल के शो में दिखा संजू का मजाकिया अंदाज, बोले- कृति सेनन को 309 वीं गर्लफ्रेंड बनाने तैयार हूं
 संजय दत्त, अर्जुन कपूर और कृति सेनन की फिल्म 'पानीपत' 6 दिसंबर को रिलीज हो रही है। फिल्म की स्टार कास्ट इसके प्रमोशन में जुटी है। इसी बीच संजय दत्त, कृति सेनन और डायरेक्टर आशुतोष गोवारिकर प्रमोशन के लिए द कपिल शर्मा शो में पहुंचे। संजय दत्त ने मजाकिया अंदाज में कहा कि पानीपत में कृति की परफॉर्मेन्स देखने के बाद वे उन्हें अपनी 309वीं गर्लफ्रेंड बनाने तैयार हैं।

कपिल के सवाल पर दिया पंच : मुंबई मिरर की एक खबर के अनुसार कपिल ने शो के दौरान संजय से उनकी 308 गर्लफ्रेंड्स के बारे में सवाल पूछा जिसके बारे में उनकी बायोपिक 'संजू' में बताया गया था। इस पर संजय ने जवाब देते हुए कहा कि वे अभी भी इस संख्या को बढ़ा सकते हैं। जिस तरह से कृति ने पानीपत में परफॉर्म किया है वे आसानी से उनकी 309वीं गर्लफ्रेंड बन सकती हैं।
पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी है फिल्म : पानीपत में कृति सेनन ने सदाशिव भाऊ की पत्नी पार्वती बाई की भूमिका निभाई है। संजय दत्त अहमद शाह अब्दाली के रोल में नजर आएंगे। वहीं अर्जुन कपूर सदाशिव भाऊ बनेंगे। 1761 में मराठों और अब्दाली की सेना के बीच हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर बनी फिल्म में जीनत अमान, पद्मिनी कोल्हापुरे भी नजर आएंगी।source https://www.bhaskar.com





No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I