Featured Posts

Breaking

Thursday, 7 November 2019

सीएम योगी ने कहा- लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर

सीएम योगी ने कहा- लापरवाह अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ दर्ज हो एफआईआर
लखनऊ. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नमामि गंगे परियोजना से जुड़े कार्यों की समीक्षा बैठक के दौरान कार्यों में हो रही देरी पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई। उन्होंने निर्देश दिया कि जो भी ठेकेदार और अधिकारी कार्य में देरी की वजह बन रहे हैं, उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जाए।
सीएम योगी ने बुधवार देर शाम को नमामि गंगे परियोजना की बैठक के दौरान यह दिशा निर्देश दिए। नमामि गंगे परियोजना में मिशन डायरेक्टर नियुक्त करने के भी आदेश दिए। उन्होंने कहा कि मिशन डायरेक्टर सीधे परियोजना स्थलों का दौरा कर गुणवत्ता के साथ समयबद्ध तरीके से कार्य को पूरा करवाएगा।
बैठक के दौरान इसके साथ ही उन्होंने परियोजना के कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों और अधिकारियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने के भी निर्देश दिए। सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि 12 नवंबर को देव दिवाली का कार्यक्रम वाराणसी में आयोजित होगा, इससे पहले वहां सभी घाटों का कार्य पूरा हो जाना चाहिए।
मुख्यमंत्री ने कहा कि बरेली, आगरा, गाजीपुर और मथुरा में इस परियोजना के तहत आठ जुलाई से कार्य लंबित हैं, इसके लिए सिंचाई विभाग के एक्सईएन और चीफ इंजीनियर को नोटिस भेजकर तीन दिन में जवाबदेही तय की जाए। जरूरत पड़े तो उच्च अधिकारियों को भी जवाबदेह बनाया जाए।








source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I