Featured Posts

Breaking

Thursday, 7 November 2019

गोमती नगर में झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू

गोमती नगर में झुग्गी झोपड़ियों में लगी आग, काफी मशक्कत के बाद पाया गया काबू
लखनऊ. जिले के विभूतिखंड इलाके में गुरुवार सुबह डिवाइन हॉस्पिटल के पास स्थित झुग्गी-झोपड़ियों में भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि आसपास की कई झोपड़ियां भी इसकी चपेट में आ गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत ही फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद मौके पर दमकल की गाडियां पहुंचीं और तब जाकर आग पर काबू पाया गया।
अधिकारियों ने बताया कि लगभग 20 झोपड़ियां आग की चपेट में आ गई हैं। गोमतीनगर में हनीमैन ब्रिज के नीचे लोग झोपड़ियों में रहते हैं। ये लोग कबाड़ का काम करते हैं। वहां सुबह साढ़े आठ बजे लगभग कबाड़ से धुंआ उठने लगा। आग इतनी भयावह थी कि देखते ही देखते उसने विकराल रुप धारण कर लिया और आसपास की झोपड़ियां भी चपेट में आ गईं।
आग बुझाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। आग लगने की वजह से झोपड़ियों में रखे कीमती सामान भी जलकर खाक हो गए। आग पर काबू पा लिया गया और किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं ह


आग बुझने के बाद सामान की तलाश करते प्रभावित लोग।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I