Featured Posts

Breaking

Tuesday, 22 October 2019

रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती, रात भर पत्नी प्रियंका गांधी रहीं साथ

रॉबर्ट वाड्रा नोएडा के मेट्रो अस्पताल में भर्ती, रात भर पत्नी प्रियंका गांधी रहीं साथ
नोएडा/रायबरेली. कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा को सोमवार की शाम अचानक नोएडा के सेक्टर 11 स्थित मेट्रो अस्पताल में भर्ती किया गया है। जानकारी मिली है कि, रॉबर्ट को पीठ व पैरों में दर्द की शिकायत है। उनका ऑर्थोपेडिक विभाग में उपचार चल रहा है। उन्हें फर्स्ट फ्लोर पर वीआईपी रूम नंबर 108 में रखा गया है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर पुनीत उनका इलाज कर रहे हैं। उनका सीटी स्कैन भी किया गया। प्रियंका गांधी पूरी रात पति रॉबर्ट के साथ रहीं। सूचना मिलने के बाद कुछ स्थानीय नेता व दिल्ली के नेता अस्पताल पहुंचे। इसके बाद अस्पताल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
मंगलवार को कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा का मां सोनिया गांधी के संसदीय क्षेत्र रायबरेली में तीन दिवसीय दौरा प्रस्तावित है। पति के अस्पताल में भर्ती होने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि, प्रियंका का रायबरेली दौरा रद्द किया जा सकता है। हालांकि, इस संबंध में अभी तक कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
रायबरेली में प्रियंका की पाठशाला आज से
दरअसल, रायबरेली के भुएमऊ गेस्ट हाउस में नवनियुक्त पदाधिकारियों के लिए तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है। जिसमें अनुशासन, विपक्षी दलों को घेरने, जनता के मुद्दों को सड़क से लेकर सोशल मीडिया पर धार देने व मिशन 2022 यूपी फतेह करने के टिप्स दिए जाएंगे। प्रियंका गांधी का दोपहर में रायबरेली पहुंचने की संभावना है। यहां नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू और उनकी टीम मौजूद रहेगी। आज से शुरू होने वाली कार्यशाला 24 अक्टूबर तक चलेगी। नई कमेटी को जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। साथ ही आगामी रणनीतियों पर मंथन के साथ संगठन को मजबूती देने की रूपरेखा तय होगी।
तो शामिल होंगी अदिति सिंह?
रायबरेली सदर सीट से कांग्रेस विधायक अदिति सिंह ने योगी सरकार द्वारा गांधी जयंती पर बुलाए गए विशेष सत्र में पहुंचकर सबको चौंकाया था। जबकि, उनकी पार्टी ने सत्र का बहिष्कार करते हुए सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया था। इसके अलावा विधायक राकेश सिंह पर भी पार्टी विरोधी काम करने के आरोप लगे थे। दोनों को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस दे रखा है। ऐसे में बड़ा सवाल है कि, क्या दोनों विधायक इस कार्यशाला में शामिल होंगे?
हाल ही में घोषित हुए थे 51 शहर व जिलाध्यक्ष
कांग्रेस नेतृत्व ने हाल ही में कुशीनगर के तमुकही विधानसभा सीट से विधायक अजय कुमार लल्लू को कांग्रेस ने यूपी का प्रदेश अध्यक्ष बनाया। इसके बाद 47 जिलों के अध्यक्ष व चार शहर अध्यक्षों का ऐलान किया गया। इस टीम में सबसे अधिक युवा हैं। नई कमेटी के पदाधिकारियों को वैचारिक प्रशिक्षण के साथ साथ लोगों से संपर्क व संचार के हुनर सिखाए जाएंग

अस्पताल में भर्ती रॉबर्ट वाड्रा।
noida robert vadra admitted to noida metro hospital priyanka gandhi was present overnight
noida robert vadra admitted to noida metro hospital priyanka gandhi was present overnight
noida robert vadra admitted to noida metro hospital priyanka gandhi was present overnight
noida robert vadra admitted to noida metro hospital priyanka gandhi was present overnight


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I