Featured Posts

Breaking

Wednesday, 22 January 2020

नगालैंड का 'रुजाहो' गांव: यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने बनाई थी पहली प्रशासनिक टीम 

9 दिनों तक किया था प्रवास

अंग्रेजों के खिलाफ आजाद हिंद फौज बनाने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस की आज 123वीं जयंती है। बोस का जन्म 23 जनवरी 1897 को कटक में हुआ था। लेकिन, आज भी उनकी मौत के रहस्य से पर्दा नहीं उठा है। वाराणसी के रहने वाले सीआरपीएफ के पूर्व अधिकारी तमल सान्याल उन जगहों पर शोध कर रहे हैं, जहां से सुभाष चंद्र बोस की यादें जुड़ी हुई हैं।

सान्याल ने दिसंबर 2017 से 23 जनवरी 2018 के बीच नगालैंड में एक ऐसा गांव खोजा, जहां नेताजी ने नौ दिनों तक प्रवास किया था। वहीं ठहकर कोहिमा-इंफाल युद्ध पर नजर बनाए हुए थे। गांव में वे एक सैन्य अधिकारी की तरह टहलते थे। तब ग्रामीणों ने कहा था कि, आपको अंग्रेजों की गोली लग सकती है तो सुभाष चंद्र बोस ने कहा था- अभी अंग्रेजों के कारखाने में ऐसी कोई गोली नहीं बनी, जो हमें मार सके। ..


ब्रिटिश सैनिकों को बंदी बनाकर इसी गांव में लाई थी फौज

तमल सान्याल ने बताते हैं- नगालैंड की पहाड़ी पर 'रूजाहो' गांव है, जो डिमापुर से 80 किमी और कोहिमा से 45 किमी की दूरी पर है। वहां से तत्कालीन बर्मा (अब म्यांमार) की दूरी करीब 200 किमी है। अप्रैल 1944 में बोस व उनकी आजाद हिंद फौज पहली बार इस गांव में पहुंची थी।

इस गांव में पहली बार आजाद हिंद सरकार प्रशानिक टीम का गठन किया गया था। टीम में पहली बार गांव बूढ़ा (ग्राम प्रधान की तरह एक पद) सृजित किया गया था। उस वक्त पंचायत का प्रशासनिक ढांचा क्या था? इस पर अभी रिसर्च चल रहा है। साल 2017 में इंडियन काउंसिल ऑफ हिस्टोरिकल रिसर्च ने नेशनल सेमिनार भी किया था। नगालैंड और त्रिपुरा के गवर्नर भी उस सेमिनार में शामिल हुए थे।

सान्याल बताते हैं - रूजाहो गांव करीब 15 किमी दूर जेसामी में ब्रिटिश सेना और आजाद हिंद फौज के बीच युद्ध हुआ था। फौज ने सैकड़ों ब्रिटिश सैनिकों को हराकर बंदी बना लिया था और उन्हें गांव ले आईथी। गांव के एक घर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस अपनी फौज के साथ 9 दिनों तक रुके थे। वह कमरा आज भी वहां मौजूद है। कमरे में लकड़ी का एक तख्त था, जिस पर बोस पुआल बिछाकर सोते थे। चूल्हे पर खाना बनता था।

आज भी जीवित नेताजी द्वारा नियुक्त ग्राम प्रधान

सुभाष चंद्र बोस ने रूजाहो गांव में पहली बार गांव बूढ़ा (ग्राम प्रधान) बपोसूयुवी स्वोरो को नियुक्त किया था, जो आज भी जीवित हैं। इनके मातहत 10 लोग और नियुक्त हुए थे। बपोसूयुवी की उम्र 100 साल से ज्यादा है। वे आजाद हिंद फौज और ग्रामीणों के लिए ट्रांसलेटर का भी काम किया करते थे। नौ दिन के प्रवास के बाद नेताजी सुभाष चंद्र बोस फौज की रणनीति बनाकर गांव से चले गए थे। इस दौरान ब्रिटिश बॉम्बर ने कुछ दूरी पर पहाड़ी पर बम गिराया था।

पहाड़ी से नीचे उतरकर महिलाओं ने पहुंचाया था पानी

नेताजी के जाने के बाद भी फौज गांव में थी। जून-जुलाई में भयंकर बारिश हुई। इस प्राकृतिक आपदा से आजाद हिंद फौज को काफी दिक्कत हुई। रुजाहो गांव में फौज के लिए रसद पहुंचना बंद हो गया था। लोग भूखे रहने लगे। ग्रामीण किसी तरह पहाड़ी से नीचे जाकर फौज के लिए पीठ पर पानी लाती थी। गोला बारूद, हथियार फौज को पहुंचना बंद हो गया था। जिसकी वजह से वहां से फौज को दूसरी जगह शिफ्ट होने पड़ा था।

ऐतिहासिक स्थली बन सकता है गांव

तमल सान्याल ने बताया कि, अभी गांव में 826 घर हैं। 4000 के करीब आबादी है। एक प्राइमरी स्कूल और एक प्राइमरी अस्पताल है। मोबाइल का नेटवर्क गांव में नहीं है। पेयजल की समस्या है। महिलाओं को पानी के लिए पहाड़ी से नीचे उतरना पड़ता है।

 इससे करीब 8 किमी की दूरी पर चोजुबा एक जगह है, जहां ग्रामीणों को रोजमर्रा की चीजें मिल पाती हैं। गांव में ज्यादातर लोग किसान हैं। उन्होंने बताया कि, केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और नगालैंड सरकार के कई लोगों से मिलकर गांव की स्थिति से अवगत कराया है। ऐतिहासिक स्थली के रूप में गांव को विकसित किया जा सकता है।

कौन हैं तमल सान्याल

तमल सान्याल ने 1990 से 2018 तक सीआरपीएफ में थे। उन्होंने बीएचयू से फिजिक्स से बीएससी की है और उसके बाद उन्होंने टूरिज्म का कोर्स भी किया। अब वो अपना जीवन नेताजी से जुड़े स्थानों को पहचान दिलवाने के लिए लगे हैं।


नगालैंड का 'रुजाहो' गांव: यहां नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने बनाई थी पहली प्रशासनिक टीम
आजादी हिंद फौज के साथ इसी घर में रुके थे नेताजी सुभाष चंद्र बोस।
इसी घर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस ठहरे थे।
नेताजी ने बपोसूयुवी स्वोरो को पहला ग्राम प्रधान नियुक्त किया था, आज भी जीवित।
रुजाहो गांव, यहां नेताजी ने पहली बार गठित किया था प्रशासनिक ढांचा।
सीआरपीएफ के पूर्व जवान तमल सान्याल।
गांव से आठ किमी दूर रोजमर्रा की चीजें मिलती हैं।
गांव में स्थापित पीएचसी।


source https://www

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I