Featured Posts

Breaking

Tuesday, 22 October 2019

पूर्व केंद्रीय मनोज सिन्हा ने कहा- पीएम मोदी ने बापू के विचारों को जनान्दोलन से जोड़ा

पूर्व केंद्रीय मनोज सिन्हा ने कहा- पीएम मोदी ने बापू के विचारों को जनान्दोलन से जोड़ा
गाजीपुर. पूर्व केन्द्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने मंगलवार को कहा कि महात्मा गांधी के नाम का प्रयोग कुछ राजनीतिक दलों ने राजनीतिक लाभ के लिए किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने महात्मा गांधी के विचारों को देश हित में आगे लाकर जनान्दोलन से जोड़ा है। उन्होंने कहा कि अब देश महात्मा गांधी के विचारों में निहित स्वच्छता व पर्यावरण सुरक्षा को लेकर चला है, वह निश्चित ही आने वाले दिनों में पूरे विश्व की अगुवाई करेगा।
राष्ट्रीय एकता, स्वच्छता, सदभाव और एकल प्लास्टिक प्रयोग से मुक्ति के लिए निकली गांधी संकल्प यात्रा मंगलवार को सैदपुर में संबोधित करते हुए सिन्हा ने यह बातें कही।
पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं का आह्वान करते हुए कहा कि अगर हम गांधी के अनेक विचारों में से सिर्फ एक विचार को भी इमानदारी से अपनाकर अपने इस नैसर्गिक जीवन को सार्थक कर सकते हैं। प्रधानमंत्री का संदेश गांव-गांव पहुंचा है। लोग स्वच्छता के प्रति जागरुक हो रहे हैं तथा एकल यूज़ प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगे, इस पर भी लोग सहमत हो रहे हैं।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व जल संवर्धन के प्रति भी इस पद यात्रा के माध्यम से जागरुक किया जा रहा है। जनसभा को भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह व विधान परिषद सदस्य केदारनाथ सिंह ने भी सम्बोधित किया।
शिशु मंदिर मिर्जापुर से पूर्व मंत्री मनोज सिन्हा के नेतृत्व में निकली गांधी संकल्प पदयात्रा प्यारेपुर, मखदुमपुर, भीमापार, ऊँचौरी विक्रमपुर, भैरोपुर,पोखरा मोड,सौना के रास्ते नायकडीह होते मौधा बाजार मे चौपाल के माध्यम से जन संवाद कर विश्राम की।पद यात्रा मे जगह जगह लोगों द्वारा पूर्व मंत्री का जोरदार नारेबाजी से स्वागत तथा माल्यार्पण किया गया।


गांधी संकल्यप यात्रा में शामिल हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा।


source https://www.bhaskar.com

No comments:

Post a Comment

आप  https://www.muchtoknow.in   पर जाकर सभी समाचार देख तथा पढ़ सकते हैं I